इंस्पेक्टर शमशेर सिंह राठी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

2 अप्रैल, कविता शांति गौतम: हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त हुए इंस्पेक्टर शमशेर सिंह राठी को उनके लंबे और गौरवपूर्ण सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह आत्मीय माहौल में आयोजित हुआ, जिसमें परिवारजनों, मित्रों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर, फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए।

इस अवसर पर संजय राठी ने कहा कि शमशेर सिंह राठी ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य किया। उन्होंने न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय रहकर लोगों का विश्वास जीता।

उन्होंने आगे कहा कि उनका अनुशासित जीवन और निष्पक्ष कार्यशैली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही, उनके स्वस्थ और सुखद सेवानिवृत्ति जीवन की कामना भी की गई।

समारोह में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी और जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *