इंडिगो एयरलाइंस ने आगरा से मुंबई और अहमदाबाद के लिए संचालित अपनी फ्लाइटें स्थगित की

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

27 अप्रैल। हवाई सेवा पर कोरोना का असर पड़ने लगा है। इंडिगो एयरलाइंस ने आगरा से मुंबई और अहमदाबाद के लिए संचालित अपनी फ्लाइटें स्थगित कर दी हैं। मुंबई फ्लाइट 30 अप्रैल और अहमदाबाद फ्लाइट दो मई तक के लिए स्थगित की गई है। भोपाल और बेंगलुरु हवाई सेवा सुचारु है। बेंगलुरु फ्लाइट लगभग फुल चल रही है।

इंडिगो एयरलाइंस ने मार्च के आखिर में आगरा से चार शहरों के लिए अपनी हवाई सेवा शुरू की थी। इसमें मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और भोपाल शहर शामिल हैं। भोपाल के लिए प्रतिदिन फ्लाइट है। जबकि बेंगलुरु के लिए रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को हवाई सेवा उपलब्ध है। भोपाल और बेंगलुरु हवाई सेवा जारी है।मंगलवार को बेंगलुरु फ्लाइट से 160 यात्री आए। वहीं, सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) संचालित होने वाली अहमदाबाद फ्लाइट दो मई तक के लिए स्थगित कर दी गई है। जबकि सोमवार, बुधवार और शनिवार को उड़ान भरने वाली मुंबई फ्लाइट 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित है।

इंडियन एयरलाइंस की गोवा-आगरा-दिल्ली फ्लाइट पहले से ही स्थगित चल रही है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल में यात्रियों के गिरते ग्राफ को देखते हुए कंपनी ने अपनी फ्लाइटें स्थगित की हैं। भोपाल- आगरा फ्लाइट को भी यात्रियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि बेंगलुरु फ्लाइट हिट साबित हो रही है। खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक ए. अंसारी का कहना है कि बेंगलुरु और भोपाल हवाई सेवा जारी है। कोविड-19 के प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए इन फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा है। मुंबई और अहमदाबाद फ्लाइट स्थगित कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *