इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए एसपीयू मंडी की महिला टीम ऊना रवाना

6 मार्च, अभिषेक मिश्रा: बिलासपुर — इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी की महिला टीम शुक्रवार को जुखाला से ऊना के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 8 से 11 मार्च तक लाला जगत नारायण राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द, जिला ऊना में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता से पहले टीम का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दावीं घाटी हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर जुखाला में 27 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने हेड कोच विवेक पठानियां और कोच अक्षित संख्यान से प्रशिक्षण प्राप्त किया और कड़ी मेहनत के साथ मुकाबले की तैयारी की।

दावीं घाटी हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर के एमडी विक्रम ठाकुर ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान खिलाड़ियों के रहने, खाने और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी।

टीम में अवंतिका, दीक्षा, मन्नत, अंजलि, नेहा भारद्वाज, दिया, पलक ठाकुर, श्रेया, नीतिका, सविता, सपना, तन्वी, प्रेरणा, दीक्षा कुमारी, शिवानी कुमारी और रेखा शामिल हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *