आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने गुरु रविदास के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया

बीबीएन, सोलन, 1 फरवरी : 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल अपने दो दिवसीय हिमाचल प्रवास के पहले दिन रविवार को सोलन पहुंचे। वे मुरारी मार्केट भवन में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

डॉ. कृष्ण गोपाल ने अपने संबोधन में गुरु रविदास जी महाराज के गुणों को जीवन में आत्मसात करने और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता और समानता स्थापित करने के लिए गुरु रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पंचतत्व के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में लगन सिंह पांडियर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरदीप सिंह ने की। डॉ. कृष्ण गोपाल ने नागरिक प्रबुद्धजन गोष्ठी और महिला गोष्ठी में भी भाग लिया, जहां उन्होंने संघ के विचार और कार्यप्रणाली पर जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस मौके पर प्रदेश समरसता प्रमुख जतिंद्र पाल और विभाग प्रचारक अनिल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *