“आप” ही हल कर सकती है हिमाचल में बेरोजगारी की समस्या: शैंकी ठुकराल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू गोस्वामी, नादौन।

19 मई। आज हिमाचल प्रदेश में जहाँ बेरोज़गारी की समस्या बढ़ती जा रही है वहीं प्रदेश में मौजूदा जयराम ठाकुर जी की सरकार ने भी इसके लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। आज पूरे हिमाचल के युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अच्छी से अच्छी डिग्री लेकर भी हिमाचल प्रदेश में नौजवान बेरोज़गार हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि इतने वर्षों में प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा सरकार रोजगार के अवसर पैदा करने में असफल रही है।

ये बात नादौन विधानसभा के आप नेता शैंकी ठुकराल ने एक वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरी भी सिर्फ़ मंत्रियों के बच्चों और उनके खास लोगों के हाथ में ही आती हैं। हिमाचल में बेरोजगार युवा पूरी तरह से सरकारों के शिकार हुए हैं।
उन्होंने कहा “भ्रष्टाचार ने पूरी सरकारी व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भ्रष्टाचार ने सरकारी तंत्र को शीर्ष मंत्री से लेकर सरकार के निचले तबके तक खोखला कर दिया है। हिमाचल में इस चोरी को रोकने की जरूरत है। माफिया राज्य की ताकत, सरकारी खजाने में पैसे की कमी, युवाओं के लिए नौकरियों की कमी। इन सब के लिए सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। ”

उन्होंने आगे कहा “श्री अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भ्रष्टाचार के खिलाफ ही एक अभियान से की थी। आज दिल्ली सरकार अपने लोगों को हर बुनियादी सुविधा मुहैया करा रही है; अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था, अच्छी शिक्षा, सस्ती बिजली, सस्ता पानी और रोजगार के अवसर। अरविंद केजरीवाल लंबे समय से भ्रष्टाचार के खिलाफ यह जंग लड़ रहे हैं और उनकी मंशा और पार्टी की नीतियों पर शक नहीं किया जा सकता। राज्य के बेहतर भविष्य के लिए आज आम आदमी पार्टी की हिमाचल को जरूरत है। यही कारण भी है कि प्रदेश की जनता इन दोनों पार्टियों से तंग आ गई है एवं प्रदेश के लोग तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को चुन रहे हैं और प्रदेश वासियों ने इस बार आम आदमी पार्टी के हाथ मे सत्ता सौपने का पूरा मन बना लिया है। यही कारण है कि वर्तमान समय मे प्रदेश के लोग कॉग्रेस एवम भाजपा की नीतियों से तंग आकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *