आपदा के समय केंद्र की मोदी सरकार ने नहीं की हिमाचल की मदद:केवल सिंह पठानिया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

21 मई।विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को चुनाव प्रचार अभियान के तहत पंचायत सुधेड़ के धार,गोरखा समुदाय,धार चचरोट,बटाड़ लाहड़,हार,शिवनगर,लांझनी,नरघोटा में नुक्कड़ सभाएं कर कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आंनद शर्मा के लिए वोट मांगे।उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा का कांगड़ा-चंबा के विकास में काफी योगदान रहा है।उन्होंने केंद्र में मंत्री रहते पूरे हिमाचल प्रदेश को कई बड़े संस्थान दिए है, इसलिए उन्हें चुनकर संसद भेजे।
वे हिमाचल की आवाज बनेंगे और अग्निवीर योजना को बंद करवाने के साथ ही विकास की नई गाथा लिखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा के समय पूरी भारतीय जनता पार्टी राजनीति करती रही।हिमाचल के भाजपा सांसद आपदा प्रभावितों के साथ खड़े नहीं हुए।राहत के नाम पर एक रुपया भी हिमाचल को नहीं दिया,जबकि 551 लोगों की मौत हुई थी और 22 हजार परिवार बेघर हुए थे।कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं कांग्रेस अध्यक्ष व मंडी संसदीय क्षेत्र की सासंद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर विशेष राहत पैकेज मांगा गया, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।विधानसभा में
राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने के प्रस्ताव का भाजपा विधायकों ने विरोध किया।उन्होंने प्रधानमंत्री आज अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए तरह तरह की बाते कर रहे है।कभी मंगलसूत्र तो कभी हिन्दू मुस्लिम कर जनता का ध्यान भटका रहे है।उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं है तथा यही वजह है कि वे स्थानीय मुद्दों व विकास पर बात करने की बजाए नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने पिछली बार भी नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगे थे,लेकिन सत्ता में आने के बाद न तो यहां के सांसद कही दिखे और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की जनता के साथ किया एक भी वायदा पूरा किया।उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी सरेआम झूठ पर झूठ बोल रहे है।रोजगार,मंहगाई,विकास,शिक्षा के मुद्दों पर भाजपा का कोई भी नेता बात नहीं कर रहा है।उन्होंने कहा कि चीन हमले के दौरान इंदिरा गांधी ने अपना संपूर्ण सोना देश को दे दिया था।राजीव गांधी व इंदिरा गांधी ने देश की उन्नति व विकास के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।आधार,मनरेगा,सूचना का अधिकार,सर्व शिक्षा अभियान,शिक्षा का अधिकार,भोजन का अधिकार,मिड डे मील सहित कई योजनाएं कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की देन है तथा आज येग योजनाएं देश की तरक्की व विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *