आनी में बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन, पेंशनर फोरम और इंजीनियर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आयोजित

विनय गोस्वामी , 04 फरवरी: 

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्पलाइज यूनियन, पेंशनर फोरम तथा इंजीनियर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक बुधवार 4 फरवरी 2026 को भोजन अवकाश के दौरान हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड डिविजनल कार्यालय आनी के परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त एक्शन कमेटी द्वारा बिजली बिल विधेयक 2025-26 के विरोध में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।

बैठक में हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्पलाइज यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष झावेराम शर्मा, आनी इकाई के प्रधान प्रमोद शर्मा, सचिव रघुवीर भारती, उपाध्यक्ष तनुजी शर्मा उपस्थित रहे। वहीं पेंशनर फोरम की ओर से प्रधान नवल ठाकुर, महासचिव नंदलाल शर्मा, उपाध्यक्ष पूर्णचंद शर्मा, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य भागचंद ठाकुर, कार्यकारी सदस्य शेर सिंह, सेवानिवृत्त प्रबंधक पीएनबी मूलचंद बिष्ठ, कौल राम, सहसचिव प्रेम भारती व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

आनी इकाई की नारी शक्ति के रूप में निर्मला ठाकुर, आरती शाह, रचना ठाकुर और कुमारी ट्विंकल ने भी बैठक में भाग लिया। इंजीनियर एसोसिएशन से इंजीनियर राजेश वर्मा, अनुज और मनोज की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

इसके अतिरिक्त ईश्वर, जॉन, सनी, बिट्टू, उत्तम, लाइकराम सागर, राजेंद्र, मोहन, पवन, मदन, नारायण, गुलाब कटोच, बबलेश ठाकुर सहित अन्य सक्रिय सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। सभी ने एक स्वर में 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में वक्ताओं ने संसद में लाए जा रहे बिजली बिल विधेयक 2025-26 की कड़ी निंदा करते हुए इसे आम बिजली उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ बताया। साथ ही आम जनता से भी इस विधेयक के विरोध में आगे आने की अपील की गई, ताकि इसे संसद में पारित होने से रोका जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *