आजादी के सात दशकों के बाद भी नहीं चल पाई राजगढ़ से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

          जीडी शर्मा ( राजगढ़ ) 

23 नवंबर। राजगढ़ देश का शायद ऐसा पहला उपमंडल मुख्यालय होगा जहां से आजादी के सात दशकों के बाद भी देश की राजधानी के लिए सीधी बस सेवा नहीं है और क्षेत्र के लोग दशकों से यहां राजगढ़ से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा की मांग कर रहे हैं ।  मगर अभी तक लोगों की यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। यहां सरकार कांग्रेस रही हो या भाजपा की मगर किसी भी सरकार ने यहां के लोगों की इस मांग को पूरा करने के लिए प्रयास नहीं किए। यहां काबिले जिक्र है कि राजगढ़ क्षेत्र में फलों व बैमौसमी सब्जियों का काफी अधिक मात्रा में किसानों बागवानों द्वारा उत्पादन किया जाता है। और यहां से अधिकतर कृषि उत्पाद एशिया की सबसे बड़ी,

सब्जी मंडी आजादपूर दिल्ली ही जाते हैं और यहां के किसानों व बागवानों का इसी सिलसिले में दिल्ली आना जाना लगा रहता है। इसके अतिरिक्त राजगढ़ के दुकानदारों का भी दिल्ली आनाजाना लगा रहता है। मगर सीधी बस सेवा ना होने के कारण लोगों को बसें बदल-बदल कर पहले राजगढ़ से सोलन फिर सोलन से चंडीगढ़ के लिए बस लेनी पड़ती है। जिससे समय भी अधिक लग जाता है। यहां व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय चौहान के अनुसार पथ परिवहन निगम द्वारा अगर राजगढ से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा चलाई जाती है तो इससे जहां एक और राजगढ़ क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। वहीं दूसरी और परिवहन निगम को भी लाभ होगा।

यहां वर्ष 2019 मे पथ परिवहन निगम का सब डिपो सरकार द्वारा खोला गया। उसके बाद क्षेत्र के लोगो को उम्मीद जगी थी कि अब राजगढ़ से लांग रूट की बसें आंरभ होंगी तो राजगढ़ दिल्ली बस सेवा भी आरभं होगी मगर ऐसा दो वर्षों बाद भी नहीं हो पाया राजगढ़ सब डिपो से लांग रूट की कोई बस आंरभ नहीं हो पाई। विधायक रीना कश्यप के अनुसार इस बस सेवा को आरंभ करने के बारे में जल्द ही वह परिवहन मंत्री से मिलेंगी। विधायक रीना कश्यप का कहना है कि इस मामले को लेकर वह जल्द ही परिवहन मंत्री से मिलेंगी और इस बस को आरंभ करने के लिए आग्रह किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *