आई ए एस मुस्कान जिंदल के दादा का निधन

Spread the love
आवाज़-ए-हिमाचल  
          शांति गौतम, बीबीएन
29 नवंबर :लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश आईटी विंग के प्रदेश संयोजक राजेश जिन्दल के पिता साधु राम जिंदल का रवीवार सुबह 9 बजे अचानक हरिदय गति रूकने से देहान्त हो गया। साधु राम जिंदल की मौत की खबर सुनने पर बददी नगर शोक में डूब गया। साधु राम जिंदल बहुत ही मिलनसार, हंसमुख तथा समाज सेवा के धनी ब्यक्ति थे। लगभग तीन दशक पहले हरियाणा से बददी में ब्यवसाय के सिलसिले बसे जिन्दल परिवार का बददी शहर बसाने में अहम रोल है। उदरअसल 90 के दशक में बददी केवल गांव की तरह ही होता था
धीरे धीरे उद्योग स्थापित होने लगे तथा जिन्दल परिवार के सैकडों रिश्तेदार बददी आकर बसने लगे और इसी का ही परिणाम है कि आज बददी एशिया के मानचित्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। साधु राम जिंदल अपने पीछे भरा पुरा परिवार अपनी धर्म पत्नि, तीन बेटे-बहुऐं तथा 9 पोते-पोतियां छोड गये हैं।
उनके निधन पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कंसल, महासचिव विकास सेठ, हरबंस, हिमाचल प्रिंटर एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम बिंदल, महामन्त्री रमेश शर्मा, हिमाचल कोरोगेटड बाक्स मैन्यूफैक्चरिंग के अध्यक्ष सुरेन्द्र, हिमाचल ड्रग मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता,सुमित सिंगला, एनयूजे हिमाचल के अध्यक्ष रणेश राणा, पत्रकार एकता मंच के अध्यक्ष शांति गौत्तम,श्रीहरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा, सुमित शर्मा,प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष किशोर ठाकुर, बीबीएन पैकर्स यूनियन के अध्यक्ष हेम राज चौधरी, रेजिडेन्टस वेलफेयर सोसाईटी फेस दो के अध्यक्ष संजीब, सचिव दर्शन पाल, फैस तीन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, बसन्ती बाग कल्याण सभा के अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, अमरावती कालोनी के अध्यक्ष अजय सिंह, ओमैक्स कालोनी के अध्यक्ष अशोक सिंह, लॉज मोर्टस के एमडी महेश कौशल ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *