आईटीसी स्टोरी अमोहा रिट्रीट में ढूगीयरी गगल स्कूल के विद्यार्थियों का तीन दिवसीय औद्योगिक प्रशिक्षण संपन्न

26 फरवरी, तरसेम जरयाल: सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढूगीयरी गगल के पर्यटन व्यवसाय विषय के विद्यार्थियों के लिए आईटीसी स्टोरी अमोहा रिट्रीट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को होटल उद्योग एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र से संबंधित व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था, ताकि वे भविष्य में बेहतर रोजगार अ,ßवसरों के लिए स्वयं को तैयार कर सकें।

प्रशिक्षण के दौरान होटल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों—गोपाल, तजिंदर जम्बाल, शशि पाल, राजेश, भरत सिंह, सनी एवं जतिंदर—ने विद्यार्थियों को विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने होटल प्रबंधन, अतिथि सत्कार, भोजन एवं पेय सेवा, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक प्रबंधन से जुड़ी बारीकियों को समझाया।

विद्यालय परिवार की ओर से सला मिलन का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संभव हो सका। विद्यार्थियों को स्वागत कक्ष की कार्यप्रणाली, सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा आतिथ्य सेवाओं को नजदीक से समझने का अवसर मिला।

प्रधानाचार्य शक्ति प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे औद्योगिक प्रशिक्षण विद्यार्थियों के कौशल विकास, आत्मविश्वास वृद्धि और व्यवहारिक ज्ञान के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

प्रशिक्षण प्रभारी सीमा भारद्वाज एवं समन्वयक करण सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। इस अवसर पर रंजना चौधरी, राजेश शर्मा (जीवविज्ञान विभाग), डॉ. रेणुका चौधरी, राजेश कुमार (रसायन विज्ञान विभाग) तथा आशुतोष (इतिहास विभाग) सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

व्यावसायिक प्रशिक्षिका सिमरन ने कहा कि इस प्रकार का औद्योगिक exposure विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यस्थल के वातावरण से परिचित कर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *