आईटीआई शाहपुर में 2 मार्च को स्वराज इंजन लिमिटेड का कैंपस प्लेसमेंट

26 फरवरी: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर के प्रांगण में 2 मार्च 2026 को मोहाली स्थित स्वराज इंजन लिमिटेड द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर चैन सिंह राणा ने दी।

उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट में वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त आईटीआई से फिटर, टर्नर, मशीनीस्ट, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक तथा टूल एंड डाई मेकर ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो।

कंपनी फिक्स टर्म और ट्रेनी पदों के लिए चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये प्रतिमाह (सीटीसी) वेतन प्रदान किया जाएगा।

संस्थान के समूह अनुदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी की ओर से एक समय का भोजन, दो बार चाय व स्नैक्स, ग्रीष्म व शीतकालीन वर्दी, सेफ्टी शूज, दिवाली उपहार, ईएसआई, पीएफ, बोनस तथा 35 रुपये प्रति नाइट शिफ्ट भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी 2 मार्च को प्रातः 9:00 बजे अपने आधार कार्ड, बोनाफाइड प्रमाण पत्र, 10वीं व 12वीं की अंकतालिका तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ आईटीआई शाहपुर में उपस्थित हों।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *