अहमद पटेल का इस तरह से जाना कांग्रेस को बड़ी क्षति,राम लाल ठाकुर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर

25 नवंबर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व मंत्री व विधायक नयना देवी जी राम लाल ठाकुर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठम कांग्रेस नेता अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि अहमद पटेल जी का इस तरह से जाना कांग्रेस पार्टी को जो नुकसान हुआ है।

उसकी भरपाई होना मुश्किल है। उनका इस तरह असमय जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। राम लाल ठाकुर ने कहा पटेल जी ऐसे नेता थे जो पर्दे के पीछे रह कर पार्टी संगठन को मजबूत करते रहे। उन्होंने कहा कि पटेल जी व्यक्तिगत तौर पर भी मेरे जानकर थे। अभी 28 अगस्त को मेरी उनसे अंतिम मुलाकात हिमाचल प्रदेश की राजनीति को लेकर चर्चा हुई थी। राम लाल ठाकुर ने कहा पटेल जी का अगर राजनीतिक जीवन संपादित करें तो पटेल ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत नगरपालिका के चुनाव से की थी, जिसके बाद आगे पंचायत के सभापति भी बन गए।

बाद में इन्होंने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया और उसके बाद राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए। पटेल जी ने 1977 में पहला आम चुनाव जीता था और पहली बार पहली बार लोकसभा में आए थे। ये तीन बार लोकसभा सभा सांसद(1977,1980,1984)और पांच बार राज्यसभा सांसद (1993,1999, 2005, 2011, 2017 वर्तमान) रहे हैं। इनका इस तरह से जाना पार्टी को बड़ी कमी खलेगी। कांग्रेस के जिला महासचिव संदीप सांख्यान ने भी अहमद पटेल जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *