अम्ब-नादौन हाईवे पर ट्राला पलटा, नई मोटरसाइकिलों व स्कूटियों को नुकसान

15 फरवरी: अम्ब-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात एक ट्राला सड़क पर पलट गया। ट्राला मोटरसाइकिलों और स्कूटियों से लदा हुआ था। घटना उपमंडल अम्ब के तहत सिकरा दा परोह (ज्वार पंचायत) के पास हुई। दुर्घटना में किसी प्रकार की जानी हानि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार ट्राला (CH 01TB-4038) हरियाणा के शाहबाद से कांगड़ा की ओर जा रहा था। रात करीब एक बजे एक तीखे मोड़ पर पहुंचने के दौरान सामने से एक कार आने पर ट्राला चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्राला सड़क पर पलट गया।

हादसे के समय यातायात कम होने के कारण अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आए। हालांकि ट्राले में लदी नई मोटरसाइकिलों और स्कूटियों को नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। क्रेन की सहायता से ट्राले को सीधा कर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि तीखे मोड़ों पर विशेष सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन क

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *