अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

16 जून। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं और कार्डिक अरेस्ट के चलते उनका देहांत हो गया। सुरेखा सीकरी के निधन से हिंदी टीवी जगत में शोक की लहर है। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशान थीं और इलाज का ज्यादा असर नहीं हो रहा था। वह लंबे समय तक अस्पताल में रहीं। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। ब्रेन स्ट्रोक के कारण बने क्लॉट को इलाज के जरिए निकाल दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *