अब डिपुओं में करियाना वस्तुओं संग मिलेगा मनियारी का भी सामान

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल 
25 नवंबर। महंगाई के इस दौर में राज्य सरकार राशन डिपो के माध्यम से जनता को राहत देने वाली है। राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा प्रदेश के राशन डिपो को दैनिक जरूरतों की चीजों में तबदील किया जाएगा। राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा कंपनियों से सीधे सामान सप्लाई करने के लिए अनुबंध किया जाएगा। प्रदेश के राशन डिपो को दैनिक जरूरतों की चीजों में तबदील करने बाद डिपो में खाद्य वस्तुओं के अलावा दूध, बिस्कुट, क्रीम, टूथपेस्ट, सर्फ, पाउडर, तेल, शैम्पू, साबुन, चायपत्ती, मनियारी सहित दैनिक जरूरत की अन्य वस्तुएं भी मिलेंगी।
राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा ब्रांडेड कंपनियों का उच्च गुणवत्ता का सामान प्रदेश के राशन डिपुओं में उपलब्ध करवाएगा। जांच उपकरणों से लैस लैबोरेटरी में सामना की जांच होने के बाद दैनिक जरूरत की वस्तुएं राशन डिपो में सप्लाई की जाएगी। राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा राशन डिपुओं में लोगों को वस्तुओं की एमआरपी पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा। राशन डिपो दैनिक जरूरतों की चीजों में तबदील होने से जहां राशन डिपो की आय बढ़ेगी,
वहीं प्रदेश की जनता को भी सस्ते दामों पर वस्तुएं मिलेंगी। प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के अनुसार प्रदेश के राशन डिपुओं में लोगों को सस्तें दामों पर उच्च गुणवत्ता की वस्तुएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राशन डिपुओं में अभी हाल ही में 10 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ चाय पत्ती लोगों को दी जा रही है। मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि जल्द ही राज्य के राशन डिपुओं में लोगों 10 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ लोगों को दैनिक जरूरत की वस्तुएं दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *