अब कांग्रेस के सह प्रभारी के समक्ष उठी केवल पठानिया को मंत्री बनाने की मांग

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। शाहपुर ब्लॅाक कांग्रेस ने रैत में बैठक कर 26 जनवरी को धर्मशाला में शुरू हो रही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान यात्रा को लेकर रूप रेखा तैयार की। बैठक के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सह सचिव संजय दत्त विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय दत्त का जोरदार स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष सुरजीत राणा ने की।

प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अबसर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि यह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हर विधानसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा, जिससे जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी व अन्य अग्रणी संगठनों ने संजय दत्त से शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया को मंत्री बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल पठानिया ने भाजपा की मंत्री को 12 हजार से भी अधिक मतों से हराकर 15 साल बाद कांग्रेस को जीत दिलवाई। उन्होंने कहा कि पठानिया ने 20-25 सालों तक संगठन में कार्य किया है और कांग्रेस के संगठनों में अलग अलग पदों पर काम करके कांग्रेस को मजबूत किया है। शाहपुर कांग्रेस को अगर शाहपुर के अंदर जिंदा रखा है तो वे केवल सिंह पठानिया है। अब कांग्रेस पार्टी पठानिया को मंत्री पद से नवाजे, ताकि शाहपुर हलकेे की जनता अपने आप को ठगा महसूस न करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *