अनुबंध व डेली बेज कर्मचारियों को भी दिलवाई जाएगी ग्रेजुटी : रजिंद्र मन्हास

Spread the love
आवाज़-ए-हिमाचल 
26 नवम्बर : नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन ने एक अनोखी पहल शुरू की है। एसोसिएशन ने ऐसे रिटायर कर्मचारियों को ग्रेजुटी दिलवाने का बीड़ा उठाया है जिसके बारे में उन्हें पूरी जानकारी ही नही है। इस विषय की जानकारी देते हुए कांगड़ा जिला प्रधान रजिंद्र मन्हास ने बताया कि कांट्रेक्ट / डेली वेज सेवा को भी ग्रेजुटी के लिए जोड़ा जाता है।
जिसकी एक अलग ग्रेजुटी बनती है, जिसे डेली वेज ग्रेजुटी भी कहा जाता है। इस विषय में ग्रेजुटी के केस लड़ रहे अधिवक्ता रजत चौधरी का कहना है कि 5 साल सेवा पर ग्रेजुटी हर कर्मचारी को देय है चाहे वह व्यक्ति कांट्रेक्ट कर्मचारी हो या पार्ट टाइम हो या डेलीवेज ग्रेजुटी  का अधिकार हर 5 साल या उस से अधिक तक कार्य करने वाले व्यक्ति को है, उनके पास ऐसे 30 केस पहले से हैं जिन कर्मचारियों को यह लाभ मिलना है।
उन्होंने कहा अब तक  सैंकड़ो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेजुटी का लाभ उन्होंने दिलवाया है।इसमें यह मेटर नही करता कि सेवा रेगुलर रही हो या नही।इसमें डेली वेज और कांट्रेक्ट पीरियड पार्ट टाइम सेवा को भी काउंट किया जाता है और जितने साल की सेवा कर्मचारी की रही हो उसका आधा जो बनता है तथा उसका अन्तिम प्राप्त किया गया वेतन आदि को काउंट कर उपादान का लाभ कर्मचारी को मिलता है। जिला प्रधान रजिंद्र  मन्हास ने कहा कि जल्द कांगड़ा में ऐसे सेवानिवृत्त  कर्मचारियों की एक बैठक बुलाई जाएगी और उनकी डिटेल ली जाएगी और जरूरी हुआ तो लेबर कोर्ट में केस भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *