अगले महीने से सस्ता मिल सकता है डिपुओं में तेल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

04 जून । हिमाचल प्रदेश सरकार डिपुओं में उपभोक्ताओं को महंगा सरसों तेल दिए जाने के मामले में विरोध के बीच अगले माह से सस्ता तेल देने की तैयारी कर रही है। खाद्य आपूर्ति निगम ने सस्ता तेल देने के लिए कंपनियों से जानकारी मांगी थीं लेकिन रेट ज्यादा आने पर निगम ने  टेंडर रद्द कर दिए हैं। अब निगम दोबारा से टेंडर करने जा रहा है। जब तक टेंडर फाइनल नहीं हो जाता तब तक हरियाणा की सरकारी एजेंसी से तेल की सप्लाई होती रहेगी।

डिपुओं में उपभोक्ताओं को तेल मिलता रहे इसके चलते खाद्य आपूर्ति निगम ने हरियाणा की सरकारी एजेंसी से एक महीने के लिए शार्ट टेंडर किया था।      उपभोक्ताओं को यह तेल 57 रुपये तक महंगा मिल रहा है। सरकार का तर्क है कि मार्केट में तेल महंगा हुआ है। इसके चलते दाम बढ़े हैं।

कांग्रेस पार्टी ने इसका पुरजोर विरोध किया। अब सरकार उपभोक्ताओं को इससे सस्ता तेल देने पर विचार कर रही है। हिमाचल में 18.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। अभी बीपीएल को 155 एपीएल को 160 और करदाताओं को डिपो में करीब 170 रुपये प्रति लीटर तेल दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *