अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् शाहपुर इकाई ने कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक किया

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

              रेम्बो, 32 मील 

19 जून। मिशन रक्षक महा अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् शाहपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने भी कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान छेड़ा है। विद्यार्थी परिषद् द्वारा मिशन रक्षक महा अभियान 18 जून- 25 जून तक चलाया जाएगा। जिसमे लोगों को कोरोना से वचाब के तरीकों से अवगत कराया जाएगा।

इस अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने 18 जून को 32 मील और कुठेड़ के आस- पास क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना महामारी से वचाब के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी, बार- बार हाथ धोना तथा वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान में इकाई अध्यक्ष मोहित धीमान, सह सचिव धीरज, अभिषेक महाजन , उर्मि, यशिका, शिल्पा, विनय तथा साक्षी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *