अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आईटीआई शाहपुर में मेहंदी, रंगोली व भाषण प्रतियोगिता करवाई 

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल

सचिन सन्तोषी, शाहपुर।

9 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान की महिला प्रशिक्षुओं द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए और नारी शक्ति का जोर-शोर से व्याख्यान किया।
इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम को करवाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पूर्ण रूप से सम्मान देना है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की उपयोगिता को कभी भी कम नहीं आंकना चाहिए, क्योंकि महिलाओं के बिना कोई भी कार्य संपूर्ण नहीं होता। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपनी बेटियों का सम्मान करें। उन्हें अच्छे संस्कार देने के साथ-साथ शिक्षित भी जरूर करें। उनके द्वारा बोली गई कुछ पंक्तियां भी सभी प्रशिक्षुओं की यादगार बन गई।

नारी ही शक्ति है नर की,
नारी ही शोभा है घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें

वहीं संस्थान के समूह-अनुदेशक मनोज सिंह ने कार्यक्रम का आगाज़ कुछ इन शब्दों के साथ किया-

दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई।
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।

 

मनोज सिंह ने संस्थान की महिला प्रशिक्षु प्ररिक्षणार्थियों को नारी शक्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज के युग में लड़के-लड़कियों में कोई भेद नहीं होना चाहिए। इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संस्थान की समूह अनुदेशिका नीलम रानी ने सभी महिला प्रशिक्षुओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस शुभकामनाएं दी व मेहंदी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता का आरंभ करवाया।

हंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व्यवसाय ड्राप्समैन की रूबी और शगुन ने झटका, द्वितीय स्थान व्यवसाय आशुलिपि अंग्रेजी की मीनाक्षी व शिखा ने अपने नाम किया वहीं एसओटी व्यवसाय की रूचिका व शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं।

इसके साथ रंगोली प्रतियोगिता में व्यवसाय आशुलिपि अंग्रेजी की शबनम, अबंतिका, नकक्षी, काजल व चक्षु ने प्रथम स्थान अपने नाम किया, द्वितीय स्थान पर व्यवसाय आशुलिपि हिन्दी से मीनाक्षी, आंचल, आशा, आरती व तन्वी ने अपने नाम किया और फैशन डिजाइनिंग व्यवसाय से शबनम, सुदेश, प्रियंका, शिखा, विजय व निकिता तीसरे स्थान पर रहीं।


भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तब्बू, द्वितीय स्थान पर सुदेश व तीसरे स्थान पर तमन्ना रही। महिला दिवस कार्यक्रम में संस्थान की सभी महिला कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *