पिता ने किए रिश्ते कलंकित, पहले खुद बेटी साथ किया दुष्कर्म, फिर 6 वर्षों तक अलग-अलग लोगों से करवाया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

 

13 अक्तूबर । एक बार फिर बाप बेटी के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां बात हो रही है यूपी के ललितपुर जिले की। जहां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी से छह वर्षों तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी ने पिता, चाचा, ताऊ, सपा, बसपा के जिलाध्यक्ष के अलावा शहर के अन्य लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने 25 नामजद समेत 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

17 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसके साथ सबसे पहले दुष्कर्म तब हुआ जब वह कक्षा छह में पढ़ती थी। पिता ने ग्राम महेशपुरा के खेतों के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला शुरू हो गया। उसे होटलों में ले जाया गया। छह वर्षों से अलग-अलग लोगों ने दुष्कर्म किया। इनमें परिवार के लोग भी शामिल हैं। इस दौरान उसे बेचने का भी प्रयास किया गया। थक हारकर तीन दिन से किशोरी ने मां और भाई को अपने साथ कमरे में बंद कर किसी तरह फोन से पुलिस से शिकायत की।

सूचना पर बीते दिन पुलिस अधीक्षक ने खुद किशोरी के घर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब वह मां और भाई के साथ बाहर आई। पुलिस ने इस मामले में  पिता, चाचा, ताऊ के अलावा जिले के सपा व बसपा के नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुल 28 लोगों पर मुकदमा लिखा गया है, जिनमें 25 नामजद हैं। इनमें नौ परिवार के लोग हैं। 17 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली पुलिस को सहमते हुए बताया कि वह कक्षा छह में पढ़ती थी।

तब उसके पापा उसे घुमाने के लिए ले गए थे। रास्ते में उसे अश्लील वीडियो दिखाया। अगले दिन रात 8 बजे उसे नए कपड़े दिलाए और मोटरसाइकिल सिखाने की कहकर ग्राम महेशपुरा के खेतों के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। उसे होटल ले जाया गया। जहां उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद यह क्रम शुरू हो गया। 6 वर्षों तक अलग-अलग लोगों ने दुष्कर्म किया। उसे बेचने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने इस मामले में 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *