खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर लाहौल के लिए नहीं भर सका उड़ान, सीएम का दौरा रद्द

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

30 जुलाईहिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले में बाढ़ आने से फंसे 221 लोगों को रेस्क्यू करने में मौसम बाधा बना है। शुक्रवार सुबह खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर लाहौल के लिए उड़ान नहीं भर सका है। सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी के सुंदरनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा की लाहौल में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा खराब मौसम के चलते रद्द करना पड़ा है।


जयराम ठाकुर ने सुबह 8:00 बजे सुंदरनगर से लाहौल-स्पीति जाना था। मौसम साफ रहा तो वह  शनिवार को धर्मशाला से लाहौल जाएंगे। उन्होंने कहा कि लाहौल में फंसे 221 लोगों को सुरक्षित निकालने के पूरे प्रयास हो रहे हैं। लगातार राहत कार्य की समीक्षा की जा रही है। फंसे लोगों को जल्द निकालने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।


उन्होंने पर्यटकों से आह्वान किया कि भूस्खलन वाले क्षेत्रों में न जाएं। पूरे प्रदेश में प्रशासन को अलर्ट किया गया है। सीएम ने कहा कि पिछले सात दिनों में मंडी जिले में 880 करोड़ रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास किए हैं। पर्यटकों को रेस्क्यू करने के लिए प्रदेश सरकार का नया हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ में तैयार है। मौसम साफ होते ही हेलीकॉप्टर रवाना हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय और विधानसभा उपचुनावों की आचार संहिता अगस्त में दूसरे सप्ताह में लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *