अखिल भारतीय गद्दी जनजातीय विकास समिति के अध्यक्ष राम लाल का कोरोना से निधन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

01 मई।अखिल भारतीय गद्दी जनजातीय विकास समिति के अध्यक्ष राम लाल की कोरोना महामारी के चलते निधन हो गया है।राम लाल भारतीय रेलवे में कार्यरत थे तथा इन दिनों वे दिल्ली में तैनात थे।अहम यह है कि राम लाल शाहपुर के छतडी निवासी थे।कोरोना।पॉसिटिव आने के बाद उन्हें केंद्रीय रेलवे चिकित्सालय नई दिल्ली में भर्ती किया गया था,जहां आज शनिवार को 11 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राम लाल के शव का अंतिम संस्कार दिल्ली में कर दिया गया।उनके निधन पर समुदाय के लोगों में शोक की लहर है।पंचायत समिति रैत के पूर्व अध्यक्ष परस राम अत्री ने रामलाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि उनके यूं चले जाने से समुदाय को काफी क्षति पहुंची है।उन्होंने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *